Friday, 8 May 2015

किसी भी प्रकार की मित्रता के पीछे भी कुछ न कुछ स्वार्थ जरूर छिपा होता है।

पत्थर तब तक सलामत है जब तक वो पर्वत से जुड़ा है,
पत्ता तब तक सलामत है जब तक वो पेड़ से जुड़ा है,
इंसान तब तक सलामत है जब तक वो परिवार से जुड़ा है,
क्योंकि, परिवार से अलग होकर आज़ादी तो मिल जाती है,
लेकिन संस्कार चले जाते हैं


किसी ने भगवान को पुछा
” जहर क्या होता है ? ”
भगवान ने बहुत सुन्दर जबाब दिया,
” हर वो चीज जो जिन्दगी मे
आवश्यकता से अत्यधिक होती है,
वही जहर होती है !


मां तो जन्नत का फूल है,
प्यार करना उसका उसूल है,
दुनिया की मोह्ब्बत फिजूल है,
मां की हर दुआ कबूल है ,
मां को नाराज करना
इंसान तेरी भूल है ,
मां के कदमो की मिट्टी
जन्नत की धूल है !!


बहता पानी ही पत्थरों पर निशान छोड़ता है
परपत्थर पानी पर कोई निशान नहीं छोड़ता है
इसलिए कहते हैं चलने का नाम ज़िन्दगी है


 ज़िन्दगी के पाँच सच ~
सच नं. 1 -:
माँ के सिवा कोई वफादार नही हो सकता…!!!
────────────────────────
सच नं. 2 -:
गरीब का कोई दोस्त नही हो सकता…!!
────────────────────────
सच नं. 3 -:
आज भी लोग अच्छी सोच को नही,
अच्छी सूरत को तरजीह देते हैं…!!!
────────────────────────
सच नं. 4 -:
इज्जत सिर्फ पैसे की है, इंसान की नही…!!!
────────────────────────
सच न. 5 -:
जिस शख्स को अपना खास समझो….
अधिकतर वही शख्स दुख दर्द देता है…!!!


झूठ बोलना, उतावलापन दिखाना, दुस्साहस करना, छल-कपट करना, मूर्खतापूर्ण कार्य करना, लोभ करना, अपवित्रता और निर्दयता - ये सभी स्त्रियों के स्वाभाविक दोष हैं।

भोजन के लिए अच्छे पदार्थों का उपलब्ध होना, उन्हें पचाने की शक्ति का होना, सुंदर स्त्री के साथ संसर्ग के लिए कामशक्ति का होना, प्रचुर धन के साथ-साथ धन देने की इच्छा होना। ये सभी सुख मनुष्य को बहुत कठिनता से प्राप्त होते हैं।

जिस व्यक्ति का पुत्र उसके नियंत्रण में रहता है, जिसकी पत्नी आज्ञा के अनुसार आचरण करती है और जो व्यक्ति अपने कमाए धन से पूरी तरह संतुष्ट रहता है। ऐसे मनुष्य के लिए यह संसार ही स्वर्ग के समान है।

वही गृहस्थी सुखी है, जिसकी संतान उनकी आज्ञा का पालन करती है। पिता का भी कर्तव्य है कि वह पुत्रों का पालन-पोषण अच्छी तरह से करे। इसी प्रकार ऐसे व्यक्ति को मित्र नहीं कहा जा सकता है, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सके और ऐसी पत्नी व्यर्थ है जिससे किसी प्रकार का सुख प्राप्त न हो।

जो मित्र आपके सामने चिकनी-चुपड़ी बातें करता हो और पीठ पीछे आपके कार्य को बिगाड़ देता हो, उसे त्याग देने में ही भलाई है।वह उस बर्तन के समान है, जिसके ऊपर के हिस्से में दूध लगा है परंतु अंदर विष भरा हुआ होता है।

जिस प्रकार पत्नी के वियोग का दुख, अपने भाई-बंधुओं से प्राप्त अपमान का दुख असहनीय होता है, उसी प्रकार कर्ज से दबा व्यक्ति भी हर समय दुखी रहता है।

मनुष्य का जन्म बहुत सौभाग्य से मिलता है, इसलिए हमें अपने अधिकाधिक समय का वे‍दादि शास्त्रों के अध्ययन में तथा दान जैसे अच्छे कार्यों में ही सदुपयोग करना चाहिए।

जो व्यक्ति अच्छा मित्र नहीं है उस पर तो विश्वास नहीं करना चाहिए, परंतु इसके साथ ही अच्छे मित्र के संबंद में भी पूरा विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि वह नाराज हो गया तो आपके सारे भेद खोल सकता है। अत: सावधानी अत्यंत आवश्यक है।

व्यक्ति को कभी अपने मन का भेद नहीं खोलना चाहिए। उसे जो भी कार्य करना है, उसे अपने मन में रखे और पूरी तन्मयता के साथ समय आने पर उसे पूरा करना चाहिए।

बुरे चरित्र वाले, अकारण दूसरों को हानि पहुँचाने वाले तथा अशुद्ध स्थान पर रहने वाले व्यक्ति के साथ जो पुरुष मित्रता करता है, वह शीघ्र ही नष्ट हो जाता है।

जो व्यक्ति शक्ति न होते हुए भी मन से हार नहीं मानता,
उसको दुनिया की कोई भी ताकत हरा नहीं सकती है

जो मनुष्य जाड़े-गर्मी की चिंता नहीं करता, सदा मैत्रीभाव से रहता है वही जीवन में महान सफलता प्राप्त करता है। 

जब आपका बच्चा जवानी की दहलीज पर पैर रखें यानी कि सोलह-सत्रह वर्ष का होने लगे तब आप संभल जाए और उसके साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करें। यह बहुत जरूरी है। 

अपने ईमान और धर्म बेचकर कर कमाया गया धन अपने किसी काम का नहीं होता। अत: उसका त्याग करें। आपके लिए यही उत्तम है। 

बहुत भूखे रहते हुए भी थोड़े में ही संतुष्ट रहना, गहरी निद्रा में रहने के बावजूद झटपट जागना, स्वामिभक्ति और बहादुरी का यह गुण हमें कुत्ते से सीखना चाहिए। 

जो लोग हमेशा दूसरों की बुराई करके खुश होते हो। ऐसे लोगों से दूर ही रहें। क्योंकि वे कभी भी आपके साथ धोखा कर सकते है। जो किसी और का ना हुआ वो भला आपका क्या होगा। 

जीवन में पुरानी बातों को भुला देना ही उचित होता है। अत: अपनी गलत बातों को भुलाकर वर्तमान को सुधारते हुए जीना चाहिए। 

जीवन काल में बहुत जरूरी है कि अपने ऊपर आने वाले संकट के लिए कुछ धन हमेशा बचाकर रखें। बुरे समय में यही आपका रक्षा कवच बनेगा। 

किसी भी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। बहुत ज्यादा ईमानदार लोगों को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं।

अगर कोई व्यक्ति कमजोर है तब भी उसे हर समय अपनी कमजोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए

किसी भी प्रकार की मित्रता के पीछे भी कुछ न कुछ स्वार्थ जरूर छिपा होता है।


No comments:

Post a Comment